Press "Enter" to skip to content

ईमानदारी को जीवन शैली बनाए : राजीव लोचन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ बीते रोज किया गया। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चलेगा। इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उप-महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा वाहिनी में तैनात समस्त पदाधिकारियों को सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सुनील कुमार द्वितीय कमान, डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रेमचन्द स.से./अभि. आदि मौजूद रहे।

इस शपथ के अन्तर्गत सदैव जनहित में कार्य करने और ईमानदारी- एक जीवन शैली वाक्य को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही भ्रष्टाचार से संबंधित किसी घटना की रिपोर्ट उचित ऐजेन्सी को देंगे एवं जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करेंगे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सतर्कता से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे सतर्कता जागरूकता निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता इत्यादी का आयोजन होगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!