Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के दो दावेदार, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुरू की बैठकें / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका में इस बार भाजपा के 22 पार्षद जीतकर सामने आए हैं। वहीं चुनाव से पहले दीप्ति भानू दुबे के अध्यक्ष बनने की चर्चा जोरों पर थी और लगभग सब साफ था लेकिन चुनाव होने के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा से एक और दावेदार का नाम सामने आया है वह है सरोज रामजी व्यास। सरोज रामजी व्यास पूरी तरह से अध्यक्ष बनने के लिए जोर लगा रहे हैं। यहां बता दें कि सरोज—रामजी व्यास पूर्व मंडी अध्यक्ष रह चुके हैं और कुशल राजनीतिज्ञ भी हैं। अचानक सरोज—रामजी व्यास का नाम सामने आ जाने से भाजपा में राजनीति गर्म हो गई है। दो नाम सामने आने से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक कर मंथन करना शुरू कर दिया गया है।

अन्य निकायों के बाद अब नगर पालिका शिवपुरी में भी भाजपा के दो धड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की बात करें को कुल 39 वार्डों में से सिर्फ 10 पार्षद ही निर्वाचित होकर आए हैं। अभी तक कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कोई भी दावेदार सामने नहीं आया है। इसके अलावा 7 निर्दलीय पार्षद भी निर्वाचित होकर आए हैं। इनमें से अधिकांश भाजपा के बागी भी निर्वाचित हुए हैं।

भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के दो-दो दावेदार सामने आने से मामला और भी ज्यादा पेंचीदा हो गया है। अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष का चुनाव दो सप्ताह में होने जा रहा है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता रहा है, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है।

कुछ भाजपा पार्षदाें के साथ कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद अहम भूमिका में
39 वार्ड पार्षदों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करना है। कुछ भाजपा पार्षदों के सािा कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद मिलकर अध्यक्ष के चुनाव में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इसलिए भाजपा में ही राजनैतिक माहौल गरमा गया है।

अचानक समीकरण सामने आने से पार्टी पदाधिकारी भी अचंभित नजर आ रहे हैं। बात उपाध्यक्ष की करें तो अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। अभी अध्यक्ष पद को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस अल्पमत में होने के कारण शांत है। ऐसे में भाजपा में ही आपसी टकराव की सुगबुगाहट है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!