शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के पिछोर मार्ग पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक युवक की बाइक दुरुस्त कराने मिस्त्री बुलाने के बहाने मोबाइल मांगा और मौका पाकर बदमाश फरार हो गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले को संज्ञान में ले लिया है। जानकारी के अनुसार इंदर सिंह (28) पुत्र प्रागीलाल लोधी निवासी इमलिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि शिवपुरी से आपने घर इमलिया जा रहा था।
तभी रास्ते में मेरी बाइक के प्लग में पानी भरने से वह बंद हो गई। जिसे में देख रहा था, तभी एक अज्ञात युवक आई स्मार्ट बाइक से आया और मेरी मदद करने लगा। इसके बाद युवक ने सिरसौद से मिस्त्री बुलवाने की बात कहकर मोबाइल मांगा और मौका मिलते ही मोबाइल लेकर अपनी बाइक से भाग गया।
जैसे ही युवक मोबाइल लेकर भागा तो कुछ दूर तक मैंने दौड़ते हुए पीछा किया, लेकिन युवक मोबाइल लेकर भागने में सफल हो गया। घटना के अगले दिन इंदर सिंह लोधी ने बदमाश के खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर सिरसौद में लगे सीसी कैमरे से युवक की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।






Be First to Comment