शिवपुरी। शहर के ककरवाया पर सीआरपीएफ कैंपस के पास संचालित गट्टा फैक्ट्री का काउंटर तोड़कर एक लाख रु. चुराने वाले दो युवकों को देहात थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से 91 हजार 700 रु. बरामद कर लिए हैं। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि गट्टा फैक्ट्री के कैशियर ने काउंटर तोड़कर एक लाख रु. चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी कैमरे से एक युवक की पहचान मुसाब उर्फ छोटा गुर्जर के रूप में हो गई थी। छानबीन की तो उसके संग एक युवक और शामिल पाया गया है। पुलिस ने मुसाब उर्फ छोटा (24) पुत्र हरपाल गुर्जर निवासी ग्राम सेवन और उसके साथी रामहेत (22) पुत्र स्व. प्रतापसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के दौरान मुसाब अंदर घुसा और काउंटर तोड़कर एक लाख रुपए कैश चुराकर ले गया। उस वक्त साथी रामहेत गुर्जर बाइक लेकर बाहर खड़ा था। कैश चुराने के बाद दोनों बाइक से भाग निकले। पुलिस ने मुसाब और रामहेत को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।






Be First to Comment