Press "Enter" to skip to content

बेतवा नदी में आया उफान, टापू पर फसे चरवाहे, पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खिसलोनी में बेतवा नदी में अचानक उफान आ गया। इसी दौरान जगल में दो चरवाहे अपने जानवर लेकर गए थे जो टापू पर फस गए। चरवाहों की फसे होने की सूचना जब पुलिस को लगी तो उन्होंने एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाया और चरवाहों को सुरक्षित बाहर ले आए।

जानकारी के अनुसार बामोरकलां थाना क्षेत्र के खिसलोनी गांव के रहने वाले दो चरवाहे अपने साथ आधा सैकड़ा से अधिक पशुओं को लेकर बेतवा नदी किनारे बने टापू पर विते रोज गए हुए थे इसी दौरान ऊपरी क्षेत्र में बरसे पानी की बजह से अचानक वेतवा नदी में उफान आ गया जिसमें दोनों चरवाहे अपने जानवरों के साथ टापू पर ही फस गए। दोपहर बाद जब कुछ ग्रामीणों ने दो चरवाहों को जानवरों के साथ टापू पर फंसा देखा तो तत्काल इसकी सूचना बामोरकला थाना को दी गई मौके पर थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने निरीक्षण कर तत्काल शिवपुरी एसडीआरएफ टीम को इसकी सूचना दी हालांकि एसडीआरएफ की टीम विते देर शाम तक मौके पर पहुंच गई थी परंतु रात्रि के समय रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका जिसके बाद आज सुबह रेस्क्यू टीम के द्वारा पुनः रेस्क्यू अभियान की शुरुआत की और कड़ी मशक्कत के बाद टापू पर फंसे दोनों चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना सूचना दिए चाहे जब राजघाट के गेट खोल दिए जाते हैं जिससे कई बार ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!