शिवपुरी/ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र नीरबानी गांव का रहने वाला एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर गंगाजल भरने गया था, लौटते वक्त राजस्थान के धौलपुर में एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुरी ग्वालियर फोर-लेन हाईवे पर शनि मंदिर के पास युवक के मृत शरीर को रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची सुभाषपुरा थाना पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी लेकिन परिजन मौके पर किसी वरिष्ठ जिला अधिकारी के आने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार निरबानी गांव का रहने वाला युवक अरविंद बघेल अपने कुछ साथियों के साथ कावड़ लेने तीर्थ स्थल सोरों जी गया था, जहां में गंगाजल लेकर लौट रहा था, आज सुबह 4 बजे के लगभग राजस्थान के धौलपुर में एक ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां से अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वह पहले शनि मंदिर के पास शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर रुक गए और उन्होंने एकाएक हाईवे पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलते ही सुभाषपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों को समझाइश दी गई लेकिन परिजन नहीं मानें, परिजनों का कहना है कि शिवपुरी कलेक्टर या फिर जिले का कोई भी बड़ा अधिकारी आकर सहायता राशि की घोषणा करें।






Be First to Comment