शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत रेलवे पटरी के पास दो सांड बीच सड़क पर लड़ रहे थे। यहां से बाइक सवार का निकलना हुआ तो सांड उससे जा टकराए। घटना की बाइक सवार घायल हो गया और उसकी उंगली में फैक्चर आया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मुनेश पुत्र रामू रावत निवासी दर्रोनी 30 वर्ष आज किसी काम से शिवपुरी बस स्टैंड आ रहे थे तभी रेलवे पटरी के पास बीच सड़क पर सांड लड़ते—लड़ते बीच सड़क पर आ गए। इसी दौरान यहां से मुनेश गुजरा तो सांड मुनेश की बाइक से जा टकराए। जिससे वह घायल हो गया।






Be First to Comment