Press "Enter" to skip to content

बाणगंगा कुंड में मौत की छलांग लगा रहे बच्चे व युवा / Shivpuri News

शिवपुरी। लगातार हो रहीदि बारिश की वजह से बाणगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में स्थानीय बच्चे व युवा इस 30 फीट गहरे कुंड में छलांग लगा रहे हैं। 10 से 15 साल तक के बच्चे समूह बनाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इस कुंड में पहले भी मौत हो चुकी है। अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इस कुंड में बच्चे व युवा नहाने जा रहे हैं कहीं ऐसा न हो कि पिछली साल की तरह इस बार भी किसी की मौत इस कुंड में हो जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सब कुछ जानते हुए ना तो परिजन कुछ बच्चों को बोलते हैं ना ही जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह स्टंट खतरनाक हो सकता है और इसमें बच्चों की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कम पढ़े-लिखे होने की वजह से उनके माता- पिता जागरूक नहीं हैं और वे इन्हें ऐसा करने से इनको नहीं रोकते हैं। फास्ट समाचार आम लोगों से अपील करता है कि इस तरह का खतरनाक स्टंट ना करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!