Press "Enter" to skip to content

जेसीआई क्वीन्स ने बाल ग्रह में किया पौधारोपण / Shivpuri News

शिवपुरी। सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम के महत्व को समझते हुए शिवपुरी स्थित बाल गृह प्रांगण में जेसीआई क्वीन्स शिवपुरी संस्था ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय खेमरिया के मुख्यातिथ्य में जेसीआई प्रेजिडेंट शोभा पुरोहित और संस्था सचिव सुनीता भदौरिया की उपस्थिति में पौधारोपण किया। मुख्यातिथि डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए हमें लगातार ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। क्योंकि जिस तरह से वर्तमान में जंगलों को नष्ट किया जा रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में हमें बहुत परिणाम देखने को मिलेंगे। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए और दूसरे लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय खेमरिया,अध्यक्ष बाल कल्याण समित, अध्यक्ष शोभा पुरोहित,सेक्रेटरी सुनीता भदौरिया, कोषाध्यक्ष अन्नू अग्रवाल, सोनिया बोबल, राजकुमारी शर्मा, ओमकार इवेंट के डायरेक्टर राम गुप्ता सहित बाल ग्रह के समस्त स्टाफ मौजूद था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!