Press "Enter" to skip to content

मंदिर पर बैठकर कर रहे थे नशा, मना करने पर युवक के साथ की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली के एक मंदिर में बैठकर स्मैक पी रहे नशेड़ियों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। उन्होंने युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और हाथ टूट गया। परिजनों ने घायल युवक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

देहात थाना पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर राठौर पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे, इसके बाद वे मंदिर की ओर घूमने निकल गए। मंदिर पर सुरेन्द्र गोस्वामी और चंदू आदिवासी नशा कर रहे थे। चंद्रशेखर राठौर ने कहा कि तुम लोग यहां बैठकर स्मैक नहीं पिया करो यह भगवान का मंदिर है।

यह सुन दोनों ने चंद्रशेखर को अपशब्द कहते हुए उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने डंडे और लोहे की रॉड से उसका सिर और हाथ तोड़ दिया। परिजनों ने चंद्रशेखर को पहले शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!