Press "Enter" to skip to content

पहली बारिश में खुली नपा की पोल : निकासी न होने से घरों में भरा 2 से 3 फीट पानी, 5 करोड़ के नवग्रह मंदिर में भी भरा पानी / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका प्रशासन द्धारा शहर में साफ—सफाई व बारिश से पहले पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। नालों की सफाई भी करवाई गई तो वह सिर्फ दिखावे के लिए और नपा सीएमओ साहब का तो कहना ही क्या है। ये ऐसे कौन से काम में बिजली रहते हैं कि फोन ही नहीं उठाते और न ही आफिस में मिलते हैं। अब जनता किसको अपनी समस्या बताए। ऐसा ही कुछ हाल हुआ बीते रोज हुई बारिश से। यहां संजय कॉलोनी में कई घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया तो वहीं 5 करोड़ की लागत से बना नवग्रह मंदिर में भी पानी जा घुसा। यहां के पुजारी व भक्तों को बडी मुश्किल से निकाला गया। यहां बता दें कि नगर पालिका द्धारा पानी निकासी के लिए कई कालोनियों में व्यवस्था नहीं की है। जहां नालियां है वह जाम हो गईं है जिनकी सफाई यदा—कदा ही की जाती है। नपा प्रशासन ने अपनी आंखे व कान पूरी तरह से बंद कर लिए हैं जनता की फरियाद उनके कानों तक नहीं पहुंच पा रही है और न ही शहर के हालात दिखाई दे रहे हैं। हां, कोई मंत्री या नेता आ जाए तो यह उसके साथ लग देते हैं और जहां—जहां मंत्री या नेता जाता है वहां पर यह दिखावे के लिए सफाई व काम करवाना शुरू कर देते हैं और जैसे ही मंत्री—नेता जाते हैं तो इनका काम भी बंद हो जाता है। पिछले दिनों मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भी लोगों ने सीएमओ की शिकायत की थी और उनका ट्रांसफर कराने की बात कही लेकिन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी कहा कि सीएमओ तो उनका भी फोन नहीं उठाते हैं। अब आप ही बताइए जो मंत्री की नहीं सुन रहे वह आमजन की कैसे चुनेंगे। घरों में पानी भरने से रहवासी परेशान दिखाई दिए और अधिकारियों को कोसते नजर आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!