Press "Enter" to skip to content

ये क्या हुआ : टूरिस्ट विलेज के स्टाफ ने की गेल कंपनी के इंजीनियर से बत्तमीजी / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के हेरिटेज एरिया और रिजर्व फॉरेस्ट देखने आने वाले मेहमानों के लिए शिवपुरी में मध्य प्रदेश टूरिज्म का एक होटल।” टूरिस्ट विलेज शिवपुरी पर्यटकों और व्यवसायिक यात्रियों के लिए एक अच्छा स्थान है। इसलिए यहां व्यवसायी व देशी—विदेशी मेहमान आकर रूकते हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ बीती रात जो टूरिस्ट विलेज के स्टाफ ने टूरिस्ट से सही ढंग से बातचीत न कर बत्तमीजी की। स्टाफ की इस बत्तमीजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सूत्रों की जानकारी से बताया जा रहा है कि गेल कंपनी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिस्टर आशुतोष सिंह टूरिस्ट विलेज में कमरा लिए हुए थे। यहां बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई तो वही खाने की समस्या भी, जिसको लेकर उन्होंने स्टाफ से चर्चा की तो स्टाफ का व्यवहार आपत्तिजनक लगा जिसको लेकर उन्होंने विरोध दर्ज करवाया।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है साथ ही इसमें देखा जा रहा है कि टूरिस्ट विलेज का स्टाफ किस तरीके से बोल रहा है कि जिसको वीडियो डालनी है डाल देना।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!