शिवपरी। साहब…! मेरा सगा भाई व उसके दोनों बेटे जमीन को हथियाना चाहते हैं। इसलिए मेरी व परिजनों की मारपीट कर हमें गांव से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर गांव में कदम रखा तो जान से खत्म कर देंगे। तभी से हम गांव नहीं गए। उक्त लोग दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसलिए मामले में कार्रवाई कर हमें सुरक्षा दिलाई जाए।
कल्याणसिंह निवासी बामौरकला ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका सगा भाई धीरजसिंह कुशवाह तथा उसके दोनों पुत्र धारूसिंह एवं रंधीरसिंह के द्धारा जमीन को लेकर आए दिन विवाद करने तथा मेरे व परिवारजनों के साथ मारपीट की जाती है। भाई एवं उसके दोनों पुत्र आपराधिक पृवत्ति के हैं उनसे आसपास गांव के लोग भी परेशान है। दबंग होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उक्त लोग जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व भाई व उसके दोनों पुत्रों ने हमारी मारपी कर दी तब से जान के डर के भय से मैं अपने परिवार को लेर ग्राम मडैयन थाना अमोला में रिश्तेदारी में निवास कर रहा हूं तथा मेरा दूसरा भाई चयनसिंह अपनी ससुराल ललितपुर में निवास कर रहा है तथा आरोपितों द्धारा लगातार धमकी दी जा रही है कि अगर गांव में आज तो जान से मार देंगे। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर हमें सुरक्षा दिलवाई जाए।






Be First to Comment