शिवपुरी। दीपावली के त्यौहार पर जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हार समुदाय के व्यक्तियों द्वारा मिट्टी के दीपक बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में त्यौहार पर विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि दीपावली के त्यौहार के दौरान मिट्टी के दीपकों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाए। अपने घरों में मिट्टी के दीपक जलाएं।
दीपकों की बिक्री हेतु बाजारों में आने वाले ग्रामीणों/ कुम्हार आदि को किसी प्रकार की असूविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए तथा नगरीय निकाय/ ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए। साथ ही मिट्टी के दीपकों के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जाए।






Be First to Comment