Press "Enter" to skip to content

अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या, परिवारवाले समझे बिजली कड़की और सो गए / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नगरिया कालोनी में रहने वाले एक अधेड़ की रात के समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घर में मौजूद परिजनों ने सोचा कि बिजली कड़की है जिस कारण वह देखने नहीं निकले और सो गए। सुबह घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार पिछोर की नगरिया कॉलोनी के रहने वाले महेश गुप्ता तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। बाकी सदस्य पहली और दूसरी मंजिल पर थे। रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने महेश गुप्ता काे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज आने पर परिजनों ने सोचा बिजली कड़की हाेगी। ऐसे में फिर से सो गए। महेश सुबह-सुबह नीचे आ जाया करते थे। ऐसे में शुक्रवार सुबह 6 बजे नीचे नहीं आए तो परिजन ऊपर पहुंचे, जहां गुप्ता की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके सिर पर गोली लगी थी। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पिछोर थाना पुलिस को दी। सबसे बड़ा सवाल है कि तीसरी मंजिल पर सो रहे गुप्ता को बदमाश से कैसे गोली मारी होगी। वह किसी प्रकार से इतने ऊपर गया होगा।

आर्मी में था बेटा, किया था सुसाइड, मिला था लाखों का क्लेम

मृतक महेश गुप्ता का बड़ा बेटा अनिल गुप्ता आर्मी में था। अज्ञात कारणों के चलते 2020 में घर में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद पिता को क्लेम, इंश्योरेंस के 60 से 70 लाख रुपए मिले थे। महेश ने घर और व्यापार में कुछ पैसे खर्च किए थे, बाकी के उनके पास ही थे। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक महेश गुप्ता को छोटा बेटा 25 साल का अंकित शादीशुदा है और बेरोजगार है। ऐसा माना जा रहा है कि गुप्ता की हत्या रुपयों को लेकर ही की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!