शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक बाइक सवार युवक में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हे।
जानकारी के अनुसार वीरपाल पुत्र जगराम यादव 35 वर्ष निवासी तिरावली थाना इंदार शिवपुरी
सामान खरीदने आया हुआ था। यहां खरीददारी करने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था तभी कमलागंज के पास एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए वीरपाल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वीरपाल जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। आसपास के गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।






Be First to Comment