Press "Enter" to skip to content

नेशनल लोक अदालत 13 को, बिजली और राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा निबटारा / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 को किया जाना है। उक्त लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला न्यायाधीश विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव अर्चना सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश शिवकांत गोयल,जिला न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश विनोद कुमार ने नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने को कहा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने मामलों का निराकरण करा सकेंगे। बैठक में अध्यक्ष अभिभाषक संघ शैलेंद्र समाधिया की ओर से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए।

साथ ही बिजली विभाग द्वारा रखे जाने वाले मामलों के संबंध में बिजली विभाग की ओर से उपस्थित कार्यपालन यंत्री नितिन डोंगरे व अशोक कुमार गुप्ता ने विस्तार से चर्चा कर बताया कि बिजली विभाग द्वारा रखे जाने वाले मामलों में शासन द्वारा दी जाने वाली छूट का नियमानुसार पक्षकारों को लाभ दिया जाएगा। इस लोक अदालत में सिविल, आपराधिक,पारिवारिक , बिजली, बैंक बीमा, जलकर, दुकान कर, संपत्ति कर, दूरसंचार आदि के राजीनामा योग्य लंबित व प्री लिटिगेशन स्तर के समस्त प्रकार के मामले रखे जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!