सीआरपीएफ कैंपस के पास गट्टा फैक्ट्री की घटना
शिवपुरी बड़ौदी से आगे सीआरपीएफ कैंपस के पास भूसे की गट्टा फैक्ट्री में एक व्यक्ति आधी रात घुस गया और कैश काउंटर तोड़कर 1 लाख रु. नगद चुराकर ले गया। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए एलसीडी भी तोड़ दी। लेकिन रिकार्डिंग डीवीआर में होने की वजह से दूसरी एलसीडी लगाकर फुटेज देखी। इस आधार पर एक लाख रुपए कैश चुराने वाले की पहचान हुई। ककरवाया में सीआरपीएफ कैंपस के नजदीक जीपीएस कंसल इंडस्ट्रीज के नाम से भूसे से ब्रीकेट (गट्टा) बनाने की फैक्ट्री है।
19-20 जुलाई की दरम्यानी रात फैक्ट्री के कैश काउंटर से 1 लाख रुपए चोरी चले गए। कैश काउंटर तोड़ दिया बल्कि सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए लगी एलसीडी भी टूटी मिली। कैशियर व अन्य कर्मचारियों ने अगली सुबह दूसरी एलसीडी लगाई और डीवीआर से पुरानी रिकार्डिंग खंगालना शुरू की। फुटेज से पता चला कि बदरवास के सींगन का मुसाफ उर्फ छोटा गुर्जर अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़ते और जाते वक्त एलसीडी में पत्थर मारकर तोड़ता दिखाई दिया। पुलिस ने मुसाफ उर्फ छोटा गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुसाफ उर्फ छोटा गुर्जर ने ना सिर्फ एक लाख रु. कैश चुराया बल्कि एलसीडी भी तोड़ दी। कैशियर ने रिपोर्ट में 45 हजार रुपए कीमत की एलसीडी क्षतिग्रस्त होने का जिक्र किया है।
छोटा गुर्जर अक्सर भूसे की ट्रॉली लेकर आता था, इसलिए सीसीटीवी फुटेज में पहचान लिया फैक्ट्री के कैशियर कुणाल (20) पुत्र राकेश कुमार जैन निवासी कुशवाह मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुणाल का कहना है कि गट्टा फैक्ट्री में रात 9 से सुबह 9 बजे की ड्यूटी थी। गाड़ियों की कांटे पर तौल करवाकर रात 2 बजे कमरे में सो गया। 20 जुलाई की सुबह 5 बजे जागा तो ऑफिस का काउंटर टूटा मिला और 1 लाख रु. कैश भी गायब था। एलसीडी टूटी मिली। साथी स्टाफ को बुलाया और मालिक को सूचना दी। फुटेज देखी तो छोटा






Be First to Comment