Press "Enter" to skip to content

315 बोर के चार देशी कट्टे, 13 कारतूस के साथ उप्र का बदमाश गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के चार देशी कट्टे, 13 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश उप्र का रहने वाला है।

थाना प्रभारी तिमेश छारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर एक टीम गठित की गई और बताए गए स्थान झूतरी की नहल की पुलिया के पास भेजी गई। यहां एक युवक संदिग्ध खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसके हाथ में बैग था। युवक को पकड़कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर के देशी कट्टे, 13 राउंड मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जीतू उर्फ जितेंद्र बुंदेला पुत्र मोहनसिंह बुंदेला 28 वर्ष निवासी पाली थाना महरौनी कोतवाली जिला ललितपुर उप्र का होना बताया। मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनि मनोज सरयाम, सउनि जगदीश पाराशर, आर. लालसिंह, बनवारी भिलाला, अरूण मेवाफरोष, बलराम अहिरवार, रवि बाथम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!