शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. नरौआ फीडर एवं 11 के.व्ही. बस स्टेण्ड फीडर पर 22 जुलाई को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही.नरौआ फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक उक्त 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र नरोआ, अमोलपठा एवं नरवर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. बस स्टेण्ड फीडर के बंद रहने से प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हनुमान कॉलोनी, एसपी कोठी के पीछे शिवपुरी एवं सिटी सेंटर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।






Be First to Comment