शिवपुरी। गोपालपुर के रहने वाले प्रतापसिंह पुत्र छटंकी धाकड़ 30 वर्ष ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके मकान से चोरों ने सोने के गहने, नकदी 500 कुल कीमत 1 लाख 50 हजार 500 चुरा लिए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण भूरिया, व एसडीओपी पोहरी एस.एस.मुमताज के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोपालपुर उप निरीक्षक कुलदीप सागर को टीम बनाकर अज्ञात आरोपी को नामजद कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर चोरी गए माल को बरामद करने के भरसक प्रयास किये गये, जिसके तारतम्य मे फरियादी प्रताप सिंह धाकड व्दारा एक व्यक्ति निवासी गोपालपुर पर चोरी का संदेह जाहिर किया, जिसपर से पुलिस द्वारा संदेही का पुराना रिकार्ड खंगाला तो संदेही द्वारा पूर्व मे भी थाना गोपालपुर पर चोरी का अपराध क्रं 12/21 धारा 457,380 ताहि. का पंजीबद्ध होना पाया, इस आधार पर दिनाकं 18.07.22 को मुखबिर की सूचना पर से संदेही को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर बारीकी से पूछताछ की गयी तो संदेही व्दारा अपने एक अन्य साथी निवासी गोपालपुर के साथ मिलकर प्रताप सिंह धाकड के घर से चोरी करना बताया, पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई दोनों आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया एवं दोनों आरोपियों की निशादेही पर चोरी किया गया मसरूका एक सोने का हार कीमती करीबन 100000 रू एवं एक सोने का मंगलसूत्र कीमती करीबन 50000 रू का कुल कीमती करीबन 150000 रू का विधिवत् बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही मे उनि कुलदीप सागर थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि राधाकृष्ण बंजारा,प्रआऱ. 167 अशोक सिंह जादौन आऱ 826 प्रशांत गुर्जर, आऱ. 274 धर्मैन्द्र शर्मा, आर., आर.843 हरिओम गुप्ता, आर. 586 अभिमन्यु सिंह आर. चालक 85 लोकेन्द्र झाला की सराहनीय भूमिका रही ।






Be First to Comment