Press "Enter" to skip to content

जिला बदर आरोपित भाईयों के साथ मिलकर कर रहा गांव में आतंक, एसपी के पास पहुंचा ग्रामीण / Shivpuri News

शिवपुरी। दिलीप परिहार निवासी टौरिया खालसा थाना बैराड़ ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 11 जुलाई को सुबह 10 बजे अपने खेत पर जा रहा था तभी गांव के ही कमल रावत व उसके भाई दीवानसिंह व उत्तम रावत ने मुझे रोक लिया और जाति सूचक गालियां देने लगे। जब गाली देने से इंकार यिा तो मारपीट कर दी और कहा कि आज के बाद इस रास्ते से नहीं निकलेगा व जान से मारने की धमकी दी। दिलीप नेबताया कि वर्तमान में कमल रावत जिला बदर है, लेकिन वह क्षेत्र में सरेआम घूम रहा है और गांव में तीनों भाई मिलकर आतंक मचा रहे हैं। मामले को लेकर जब थाने में रिपोर्ट लिखाने गया तो मेरी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए व मुझे न्याय दिलाया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!