शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घोसीपुरा क्षेत्र में एक 70 साल की वृद्ध महिला अपने घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि लापता होने से एक दिन पहले वृद्ध महिला का अपनी पुत्री से विवाद हुआ था।
जानकारी के अनुसार सावित्री बाई पत्नी स्व. प्रेमा शाक्य निवासी मदन देशवारी के पीछे घोसीपुरा 17 जुलाई को सुबह अपने घर से अचानक लापता हो गई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि वृद्ध महिला की पुत्री जिसकी शादी हो चुकी है उसी के साथ रहती है साथ ही पति भी घर जमाई बन कर रह रहा है। लापता होने से एक दिन पहले सावित्री बाई का अपनी पुत्री के साथ विवाद हुआ था। विवाद के अगले दिन सावित्री बाई लापता हो गई। परिजनों ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और कहा किसी भी कोई सूचना प्राप्त हो तो वह 9893841711 नम्बर पर संपर्क करें।






Be First to Comment