Press "Enter" to skip to content

विद्यार्थी गार्डन के सामने मिली थी पति की लाश, पत्नी ने हत्या का जताया संदेह / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है। बताना होगा कि महिला ने पति की हत्या का संदेह जताया है। 20 जून को विद्यार्थी गार्डन पुरानी शिवपुरी पुलिया के नीचे महिला के पति की लाश मिली थी वही पुलिस ने शव का पीएम भी कराया था लेकिन महिला ने हत्या का संदेह जताया है।

जानकारी के अनुसार मिथलेश बंशकार पत्नी स्वर्गीय रामदयाल बंशकार निवासी इंदिरा कालोनी थाना फिजिकल ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति 20 जून 2022 को पुरानी शिवपुरी स्थित विद्यार्थी गार्डन में अपने रिश्तेदार की भतीजी की शादी समारोह में गया हुआ था। अगले ही दिन पति का शव पुलिया से बरामद हुआ पुलिस ने शव का पीएम भी कराया था महिला ने बताया कि उसके पति का किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था जिसका महिला के पास मोबाइल में फोटो भी है। महिला ने बताया कि विद्यार्थी गार्डन में कैमरे भी लगे हुए हैं और मृत्यु से पहले काफी सारी कुर्सियां टूटी-फूटी मिली थी इससे स्पष्ट होता है कि मृत्यु से पहले पति का उक्त व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ और मारपीट होने की संभावना है इसलिए हत्या की जांच की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!