Press "Enter" to skip to content

रात में घर पर सो रही थी महिला पड़ोसी ने आकर कर दी छेड़छाड़, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के एसपी ऑफिस से है बताना होगा कि एसपी ऑफिस में आज एक महिला ने अपने पति के साथ आकर गुहार लगाई है कि वह पिछोर के गांव की निवासी है वहीं पड़ोस में रहने वाले युवक ने रात में आकर मेरे साथ छेड़छाड़ कर दी जब मैं चिल्लाई तो पति जागा और युवक भाग गया.

जानकारी के अनुसार पिछोर के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वो अपने घर पर रात में सो रही थी और पति आंगन में सो रहे थे मैं अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला विजय आया और मेरा हाथ पकड़ लिया इस पर मैंने विरोध किया तो मैं चिल्लाई और मेरा पति जाग गया और मेरे पति ने विजय को पकड़ लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ वहीं अगले दिन हम थाने गए तो थाने पर सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद वह बोले कि शाम को आना दोपहर में आना और जब घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में फिर दोबारा से कट्टा अडाकर विजय ने बोला कि तू क्या कर लेगी तेरा पति क्या कर लेगा जिसके बाद फिर से हाथ पकड़ लिया सुनवाई ना होने के कारण आज एसपी से महिला ने पति के साथ आकर गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!