Press "Enter" to skip to content

पुत्र ने धोखे से करा ली अपने नाम जमीन, अब मारपीट कर देते हैं जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। रामचरण पुत्र हचुआ निवासी ग्राम सिरसौद थाना अमोला आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। यहां रामचरण ने बताया कि ग्राम सिरसौद में करीब साढ़े आठ बीघा भूमि उसके नाम से है जो उसे पैतृक संपत्ति से मिली है। साथ ही उसके दो पुत्र रामचरण एवं रामसेवक है व एक पुत्री मीरा है। रामचरण ने बताया कि उसके पिता 90 साल के हो गए है जिस कारण उन्हें दिखाई व सुनाई नहीं देता है। उसकी जमीन को बेटे रामसेवक व रामसेवक के पुत्र वंशी, गुरूदेव ने पिता को बहला—फुसलाकर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली है। अब सभी लोग उसे खेती न करने की धमकी देते हें तथा आए दिन झगडत्रा करते हैं। 18 जुलाई को शाम के समय जब अपनी पत्नी के साथ कुआ पर पानी भर रहा था तभी रामसेव, गुरूदेव, वंशी आए और हमारे बर्तन फोड़ कर मारपीट कर दी और धमकी दी कि अगर अब कुआ पर आए तो पैर काट देंगे व जा से मार देंगे। मामले को लेकर अमोला थाने में शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई और हमें भगा दिया। इसलिए मामले में सुनवाई कर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!