शिवपुरी। रचना मित्तल पत्नी अशोक मित्तल निवासी शांति नगर शिवपुरी ने बताया कि वह एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उसके घर पर परचूने की दुकान चलती है। आज से दो वर्ष पहले पड़ोसी रामसेवक शिवहरे व उसके परिवारजनों ने दुकान बंद करने को लेकर उसकी व परिजनों की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और अभी मामला न्यायालय में चल रहा है। अभी 12 जुलाई को फिर से पड़ोसी रामसेवक शिवहरे अपने परिजनों के साथ आया और बोला कि अभी तक दुकान बंद रही की और पति के साथ गाली—गलौंज कर हमारी स्कूटी फोड़ दी व मारपीट की। हमें झूठे केस में फसाने के लिए फर्जी आवेदन देते हैं तथा खुद को चोटिल कर थाने पहुंच जाते हैं। इसलिए हमारी मदद कर कर सुरक्षा प्रदान करवाई जाए।

दुकान बंद नहीं की तो पड़ोसी ने की मारपीट, दी झूठे केस में फसाने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment