Press "Enter" to skip to content

आस्था की यात्रा : अमन—शांति और खुशहाली के लिए वैष्णों देवी माता के दर्शन करने पैदल निकला जत्था पहुंचा शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए 40 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह शिवपुरी पहुंचा। यह जत्था 40 दिन के अंदर 1600 किलोमीटर की यात्रा कर वैष्णों देवी पहुंचेगा।

यात्रा में शामिल बनवारी ने बताया कि माता रानी की कृपा से अमन—शांति और खुशहाली के लिए पैदल यात्रा निकाली है। यह यात्रा नजीराबाद भोपाल से शुरू हुई। इस यात्रा में कुल 40 लोग शामिल है इनमें से कुछ लोग पहले भी पैदल वैष्णों देवी की यात्रा कर चुके हैं। बनवारी ने बताया यात्रा में शामिल सभी लोग एक दिन में 25 से 30 किलोमीटर चलते हैं। इस तरह लगभग 40 दिन में वह वैष्णोंदेवी पहुंच जाएंगे। पैदल यात्रा करने वाले कुछ भक्तों के पैरों में छाले पड़ गए थे जब यह जत्था शिवपुरी पहुंचा तो उनकी पट्टी की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!