Press "Enter" to skip to content

घूमने का कहकर घर से निकला बालक हुआ लापता, शिकायत सामने आने के बाद चंद मिनटों में पुलिस ने खोज निकाला / Shivpuri News

सुबह घूमने नही जाता था अनुनय इसलिए पिता ने लगाई थी फटकार

शिवपुरी। शहर में आज सुबह के समय उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर से घूमने का कहकर निकला एक 12 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मामले की जानकारी लगते ही सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने चंद मिनटों के भीतर इस बालक को खोज निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार अनुनय जैन उम्र 12 साल निवासी महल कॉलोनी शिवपुरी को आज सुबह के समय उसके पिता विनय जैन ने फटकार लगा दी, बताया जा रहा है कि अनुनय जैन सुबह के समय घूमने नहीं जाता था इसलिए उसके पिता विनय ने पुत्र को फटकार लगाई थी, पिता की फटकार सुनने के बाद बालक अनुनय सुबह के समय लगभग 6 बजे घर से घूमने का कहकर निकला लेकिन वह जब 9:30 बजे तक घर वापस लौटकर नही आया तो बालक के परिजनों ने हर सम्भावित स्थान पर अनुनय की तलाश शुरू कर दी लेकिन जब अनुनय का कोई सुराग नहीं लग सका तो अनुनय के पिता विनय जैन ने कोतवाली पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत टीआई सुनील खेमरिया को दी, नगर निरीक्षक सुनील खेमतिया ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल गायब हुए बालक अनुनय की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के द्धारा सीसीटीव्ही कैमरों को भी देखा जा रहा था इसी दौरान कोतवाली पुलिस को अनुनय पोलोग्राउंड में बैठा मिल गया, गायब हुए बालक की बरामदगी के बाद पुलिस और अनुनय के परिजनों ने राहत की सांस ली है। कोतवाली पुलिस के द्बारा अनुनय को समझाइश देते हुए उसके परिजनों को सौप दिया गया है।

 

इनका कहना है
सुबह के समय विनय जैन द्बारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनका 12 बर्षीय बालक नही मिल रहा है, शिकायत सामने आने के बाद तत्काल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर बालक की तलाश शुरू कर दी गई थी, सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा था, इसी दौरान कोतवाली पुलिस टीम को अनुनय पोलोग्राउंड में बैठा मिल गया, बरामद हुए बालक अनुनय ने पूछताछ में बताया है कि पिता की फटकार के कारण वह गुस्से में आकर पोलोग्राउंड में जाकर बैठ गया था।
सुनील खेमरिया
टीआई
थाना कोतवाली

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!