Press "Enter" to skip to content

बामौर में लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस पहुंची मौके पर / Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामौर में स्थानीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बामौर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक की पहचान की तो पता चला कि मृतक का नाम विकेश पुत्र बसंती विश्वकर्मा है जो बामौर का ही रहने वाला है। युवक की मौत कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। ​पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!