Press "Enter" to skip to content

गाय से टकराकर पलटी स्लीपर बस, घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मजेरा क्षेत्र के आसपास एक स्लीपर बस गाय से टकराकर पलट गई। बस में सवार सवारियों को मामूली चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार अमदाबाद से कानपुर स्लीपर कल्पना बस जा रही थी। जैसे ही वह मजेरा के आसपास पहुंचा तो सामने से एक गाय अचानक आ गई। अचानक गाय सामने आ जाने से चालक अपना संतुलन बस से खो बैठा और बस गाय से टकराकर पलट गई। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। वहीं माले की जानकारी मिलते ही देहात थाना टीआई विकास यादव दलबल के साथ मौके पर पहुचे और 108 एंबूलेंस को बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना में महेंद्र पाल के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं बस पलटने से सड़क पर जाम लग गया था जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!