Press "Enter" to skip to content

शादीशुदा महिला लापता, पिता ने लगाया ससुरालियों पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। इसराईल पुत्र अमजद खान निवासी ग्राम बिछौदना थाना भाण्डेर जिला दतिया ने एसपी को की शिकायत में बताया कि उसने अपनी पुत्री सोनिया बानो की शादी शिवपुरी निवासी हलीम मंसूरी के लड़के इस्लाम खान के साथ 23 फरवरी 2022 को की थी। शादी में दहेज के रूप में 1 लाख नकद, बाइक व जेरात सहित घर—गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के बाद से ही लड़की के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान व मारपीट करते थे व चार पहिया की गाड़ी मांगते थे। इस संबंध में मेरी पुत्री ने कई बार अवगत कराया और बताया कि उसका ससुर व पति शराब पीकर आते हैं और मारपीट करते हैं। जेठ आरिफ व जेठानी आरजू भी परेशान करते हैं। जिस पर मैं अपनी पुत्री की ससुराल गया और बातचीत कर मामले को सुलझाया। इस दौरान वह अपनी लडत्रकी सोनिया को उसकी ससुराल शिवपुरी से लेकर ग्राम बिछौदना आ गया। 2 जुलाई 2022 को दामाद इस्लाम खान ​सोनिया को लेने सुबह बिछौदना आ गया और करीब 2 बजे शिवपुरी के लिए बाइक से सोनिया को लेकर चला गया। 16 जुलाई को रात 10 बजे मेरे पास फोन आया कि आपकी लड़की गुम हो गई है। मुझे शंका है कि मेरी पुत्री को या तो कहीं गायब कर दिया या उसकी हत्या कर दी गई है। इसलिए मामले की जांच करवाकर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!