Press "Enter" to skip to content

पौध लगा रहे मजदूर की बिजली गिरने से मौत‎ / Shivpuri News

कोलारस|कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी पेट्रोल पंप के‎ सामने कुमरा रोड के पास अपने खेत पर टमाटर की पौध लगा रहे किसान‎ पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही परिवार के‎ अन्य लोग भी मामूली झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार मुकेश (33)‎ पुत्र मंगोलिया कुशवाह निवासी अमरपुर अपने परिवार के साथ खेत पर‎ टमाटर की पौध लगाने का काम कर रहा था। तभी अचानक आकाशीय‎ बिजली उसके ऊपर आ गिरी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ‎ ही उसके परिजन भी मामूली झुलस गए हैं। मृतक को परिजन इलाज के‎ लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने मृत‎ घोषित कर दिया, पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने‎ परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!