शिवपुरी। नगर पालिका कार्यालय परिसर के अंदर से दो अज्ञात युवक बाइक पर दस खराब मोटरें चुराकर ले जा रहे थे। रविवार की सुबह अचानक एआरआई का पहुंचना हुआ और उनके सामने बाइक से कट्टे सहित मोटरें गिर गईं। बाइक सवार मोटरें दौड़कर भाग गए। बाद में अज्ञात युवकों के खिलाफ मोटरें चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक सहायक राजस्व निरीक्षक यशपाल जाट डंपर व जेसीबी में डीजल के लिए रविवार की सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। गेट के अंदर घुसने से पहले ही दो युवक बाइक पर कट्टे में सामान रखकर लाते दिखे और अचानक कट्टा बाइक से गिर गया। पूछने पर युवक बोले कि मोटरें ले जा रहे हैं।
मोटरों के बारे में पूछा तो दोनों युवक बाइक से भाग निकले। एआरआई जाट ने मोटरें अंदर रखबाईं और फिर कोतवाली थाने सूचना देकर केस दर्ज कराया। नगर पालिका शिवपुरी में रखवाली के लिए बकायादा चौकीदार की व्यवस्था रहती है। लेकिन रविवार को दो युवक मोटरें चुराकर ले जा रहे थे, उस वक्त चौकीदार कहां चला गया। दफ्तर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।






Be First to Comment