शिवपुरी। जिले के बैराड़ थानांतर्गत कस्बे में रहने वाले नाबालिग युवक को अपने मामा की बेटी से प्यार हो गया। उसने पहले तो बहन से प्यार का इजहार किया और फिर मिलने छत पर बुलाया। जहां उसने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध कर घर वालों को मामला बताने की बोला तो आरोपी ने पीडिता को सीढ़ी से नीचे गिरा दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
बैराड़ कस्बे के रहने वाली15 साल की लड़की ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि वह कक्षा 5 की छात्रा है। उसकी सगी बुआ उसके घर के पास ही रहती है। बुआ का 16 साल का बेटा पिछले एक महीने से उसे फोन करके कह रहा था कि वह उसे बहुत पसंद करता है। पीड़िता के अनुसार बुआ के बेटे ने कई बार उस पर दबाब डालकर उसे छत पर मिलने बुलाया। 15 जुलाई को रात के समय जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे तो बुआ के बेटे ने रात 11 बजे मुझे फोन लगाकर मिलने के लिए छत पर बुलाया। जहां उसने मर्जी के विरूद्ध पीड़ता के साथ बलात्कार किया। जब वह इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को देने जा रही थी, तो आरोपी ने उसे सीढ़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। हादसे में उसके सिर में चोट आ गई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment