खनियाधाना के ग्राम देवरी की घटना
पड़ोस में रहने वाले युवक ने हि किया बच्ची के साथ बलात्कार
शिवपुरी। खनियांधाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में 8 साल की नाबालिक बालिका के साथ पड़ोस रहने वाले एक युवक द्धारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिवारजनों ने बताया कि हमारी बच्ची खेत पर खेल रही थी वहीं पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक कुशवाह आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पास में ही स्थित नाले में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक बच्ची को उसी हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया जब बच्ची के परिजन ढूंढते हुए नाले के पास पहुंचे तो पीड़िता नल्ले में बेहोश अवस्था में पाई गई जिसे परिजनो ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना में भर्ती करवाया। फिलहाल खनियाधाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment