Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से हुई महिला की मौत:पति ने घर चलने की कहा तो नहीं मानी, गिरी गाज / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐसवाया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ऐसवाया गांव की रहने वाली 60 वर्षीय ग्यासो पत्नी बादामी बघेल अपने पति के साथ खेत पर गुड़ाई करने के लिए गई हुई थी। दोपहर में अचानक तेज बारिश होने लगी। बादामी बघेल ने बताया कि जब बारिश हुई तो हम लोग वहीं पर बैठ गए। मैंने पत्नी से कहा कि घर चलते हैं तेज बिजली भी कड़क रही है। कहीं ऐसा न हो कि यहीं गिर जाए। इस पर ग्यासो ने कहा कि अभी तेज पानी बरस रहा है, ऐसे में घर कैसे जाएंगे। इसके कुछ सेकंड बाद ही तेज आकाशीय बिजली गिरी और ग्यासो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन ग्यासो को बैराड़ के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

14 बकरियों की भी हुई मौत

बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंजपुरा के आकाशीय बिजली गिरने की घटना घटित हुई जहां जंगल में चरने गई 14 बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़ित चरवाहे ने बैराड़ थाना पहुंच कर दी। इस पर पुलिस ने मृत पशु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!