शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत दो बाइकों की आमने—सामने की भिडंत में तीन घायल हो गए। घटना में एक दो वर्षीय बालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार अवधेश पुत्र रजुआ पाल 35 वर्ष निवासी ग्राम कफार अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता 28 वर्ष व दो वर्षीय बेटा दिव्यांश के साथ बाइक पर सवार होकर अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना देने आ रहे थे तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खनियांधाना अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए 2 वर्षीय दिव्यांश को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।






Be First to Comment