Press "Enter" to skip to content

कार से बचने के फेर में पथरों से जा टकराई बाइक, सास व दामाद घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले की नरवर क्षेत्र से आ रही है। यहां एक कार से बचने के फेर में बाइक सवार पत्थर से जा टकराए घटना में बाइक पर सवार सास और दामाद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पान कुमार पत्नी लक्ष्मण 35 वर्ष निवासी नरवर अपने दामाद दया किशन पुत्र दौलत सिंह नारायणपुर नरवर के साथ बाइक से धान काटने के लिए गए थे धान काटने के बाद वह घर वापस आ रहे थे तभी छीतरी की पुलिया के पास सामने से कार आ रही थी अचानक सामने कार आते देख दया किशन घबरा गया और बचाने के फेर में बाइक को साइड में उतार दिया। जहां बाइक वहा पड़े पत्थरों टकरा गई घटना में सास और दामाद दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!