शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिला अस्पताल से आ रही है जहां दो घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है घायल ट्रक ड्राइवर व क्लीनर है जो ट्रक लेकर कोटा से नेपाल जा रहे थे तभी सीपी और करीना के बीच अचानक गाय आने से ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और चालक व क्लीनर घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जीत सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी भरतपुर 27 वर्ष व क्लीनर छोटू महेंद्र सिंह 32 वर्ष निवासी कानपुर ट्रक में कोटा से स्टोन लेकर नेपाल जा रहे थे जैसे ही ट्रक शिवपुरी करेरा रोड पर पहुंचा ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को अचानक सामने आता देख ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और वहां सड़क से नीचे उतर गया घटना में ट्रक चालक व क्लीनर दोनों घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment