Press "Enter" to skip to content

वन टीम ने रेस्क्यू कर पकड़े दो घोड़ा पछाड़ / Shivpuri News

शिवपुरी। बारिश होने के साथ ही घरों में व आसपास सांप निकलने शुरू हो गए। शुक्रवार को कोलारस अस्पताल परिसर में रहने वाली नर्स उर्मिला के घर में लगभग 8 फीट लंबा घोड़ापछाड़ सांप घुस आया। सूचना देने पर नेशनल पार्क की रेसक्यू टीम के सदस्य दाताराम व नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ लिया। रेसक्यू टीम अभी सांप को पकडक़र सुरक्षित रख ही रहे थे कि शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में भी घोड़ापछाड सांप निकलने की सूचना दी गई। कोलारस से लौटकर आए रेसक्यू टीम के सदस्यों ने विवेकानंद कॉलोनी से भी सांप पकडक़र ले गए। दोनों सांपों को पकड़कर नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!