Press "Enter" to skip to content

पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान विनोद कुमार के निर्देशन में एवं अर्चना सिंह न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण जिले में किया जाना है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु एडीआर भवन के सभाकक्ष में अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शैलेश अवस्थी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी, देवेंद्र सुंदरयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शिवपुरी, डॉ. वीरेंद्र कुमार, जिला विधिक सहायता अधिकारी शिवपुरी, रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष अपना घर आश्रम शिवपुरी, श्रद्धा जादौन सामाजिक कार्यकर्ता, राहुल भोला, रवि गोयल उपस्थित रहे । बैठक में निर्धारित किया गया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त की अवधि में जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण विकास खंड पर विधिक सेवा प्राधिकरण व तहसील विधिक सेवा समिति अन्य शासकीय विभागों के समन्वय से जिले में हजारों पौधों का रोपण कराकर उनकी संवर्धन व संरक्षण की व्यक्तिगत जिम्मेदारी आम नागरिक को दिलाना है जिससे कि पर्यावरण संवर्धन में आम व्यक्ति की भागीदारी हो सके साथ ही पौधाारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों से अपील की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!