शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने सात माह पहले अगवा नाबालिग को पनघटा गांव से बरामद कर लिया है। किशोरी को पनघटा गांव का युवक भगाकर गुजरात ले गया था। लौटने का पता चलते ही पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया। तीन माह का गर्भ होने पर पुलिस मेडिकल करा रही है। जानकारी के मुताबिक 17 साल 6 माह की किशोरी को 7 दिसंबर 2021 को नरवर के पनघटा गांव का ओमप्रकाश बाथम भगाकर गुजरात ले गया था। माता पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस को सूचना लगी कि पनघटा गांव में युवक, किशोरी को लेकर लौट आया है। पुलिस ने दविश देकर नाबालिग को बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया है। किशोरी अब बालिग हो चुकी है, साथ ही तीन माह का गर्भ भी है। इसलिए पुलिस मेडिकल करा रही है। लेकिन युवती अपने माता पिता के संग घर नहीं जाना चाहती। बताया जा रहा है कि दोनों की किसी शादी में मुलाकात हो गई, फिर मौका पाकर भाग गए।

7 माह पहले अगवा नाबालिग बरामद, परिजन के साथ जाने से किया इनकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment