Press "Enter" to skip to content

दरवाजा खुला देखकर तेजसिंह घुस आया घर में, युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर एसपी आफिस से आ रही है। यहां अपनी फरियाद लेकर आई एक 18 वर्षीय युवती ने बताया कि 14 जुलाई की रात वह अपने छोटे भाई व बहनों के साथ घर में सो रही थी। कूलर की मोटर खराब होने के कारण गर्मी लग रही थी इसलिए दरवाजा खुला हुआ था। रात करीब 12 बजे तेजसिंह रावत मकान की दीवाल कूंदकर आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने बताया कि किसी तरह वह तेजसिंह के चंगुल से छूटकर आई और डायल 100 को फोन किया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। तेजसिंह ने धमकी के कारण युवती परेशान है। युवती का कहना है कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां मजदूरी करन मुश्किल से परिवार का भरण—पोषण कर रही है। आरोपित से जान का खतरा बना हुआ है इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!