Press "Enter" to skip to content

चुनाव में वोट न देने पर मां—बेटे की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमने चुनाव में वोट नहीं दिया तो गांव के शेरसिंह ने हमारी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब पुलिस में शिकायत करने पहुंचे तो हमारी सुनवाई नहीं की गई। बाद में आरोपित ने अपने भाई के साथ मिलकर मुझे व मेरी मां को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस की असुनवाई और आरोपित से जान का खतरा होने के कारण हम अपनी फरियाद लेकर आपके पास आए हैं इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

राजकुमारी ने अपने पुत्र धीरेंद्रसिंह निवासी ग्राम पिपरा थाना बामौरकला के साथ शिवपुरी एसी आफिस पहुंचकर बताया कि 14 जुलाई को वह रिश्तेदारी से अपने गांव आ रहे थे तभी गांव के पास बसकरैया नाले पर जब पहुंचे तो वहां शेरबहादुरसिंह उर्फ पटेल पुत्र शिशुपालसिंह खड़ा मिला। शेरबहादुर ने हमारी बाइक में लात मार दी जिससे मेरा पुत्र जमीन पर गिर गया और मुझसे जोर—जबरदस्ती की। जब मारपीट कारण पूछा तो बोला कि चुनाव में तुने हमें वोट नहीं दिए तेरा बेटा ज्यादा नेता बनता है। इतने में मेरे पुत्र की कनपटी पर कट्टा अड़ा दियां शोर सुनकर दीपेंद्र अपने खेत से दौड़ता हुआ आया और दीपेद्र को आता देख शेरबहादुर वहां से भाग गया। भागते हुए शेरसिंह जान से मारने की धमकी दे गया। मामले को लेकर हमने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की। जब हम थाने से वापस आए तो शेरसिंह व उसे भाईयों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मां व पुत्र ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!