Press "Enter" to skip to content

चुनाव में वोट नहीं देने पर पिता—पुत्र की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। चुनाव में वोट नहीं देने पर पिता—पुत्र की मारपीट का मामला सामने आया है। ​मामलें को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन शिकायत सही नहीं लिखे जाने पर आज पिता—पुत्र एसपी आफिस पहुंचे और आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाई।

गोपाल पुत्र दत्ता आदिवासी, विजय सिंह पुत्र गोपाल आदिवासी निवासी ग्राम बायंका थाना बदरवास ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 6 जुलाई को रात 9 बजे वह अपने खेत से कृशि कार्य कर घर ओर जा रहे थे तभी बीच रास्ते में गोवर्धन पुत्र सरवन आदिवासी, सरवन, हलकईया एवं अन्य 3—4 लोग आ गए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो हमारी लाठी, डंडों व लातघूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले कोे लेकर थाने में केस दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने हमारे कहे अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी को गोपाल ने बताया कि आरोपित राजनीतिक पहुंच के व्यक्ति है और हें धमकी देते हैं कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उक्त लोगों से हमें जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए मामले में आरोपितों पर कठोर कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!