शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घोसीपुरा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पड़ोसी एक पक्ष से झगड़े की बात पूछने गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उस पर लाठी व लात—घूसों से हमला कर दिया। घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं
अस्पताल में भर्ती तौफिक पुत्र असलम खान निवासी घासीपुरा 19 वर्ष ने बताया कि उसके पड़ौस में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह एक पक्ष के पास गया और वजह पूछने लगा। इतने में दूसरे पक्ष के चांद, मोहिन खान, हामीर खान आए और उन्होंने एकाएक तौफिक पर डंडे व लात—घूसों से हमला बोल दिया। घटना में तौफिक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment