बैराड़। शिवपुरी जिले के पोहरी स्थित गुरिच्छा में गुरूवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल से जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गुरिच्छा निवासी मोनू व सौरभ कुशवाह गुरूवार दोपहर दोनो भाई अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। घटना में दोनो भाई घायल हो गए जिनको पहले इलाज के लिए बैराड़ लाया गया, यहां से दोनो को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment