नरवर। नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पद के प्रत्याशी को वोट दिलाने के लिए मतदाताओं को रुपए बांटते हुए उनके समर्थक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने समर्थक के पास से 31350 रुपए और एक डायरी बरामद की है। जिसमें उन व्यक्तियों के नाम लिखे थे। जिन्हें रुपए देने थे। वही उसके बाद से एक की पैड मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने समर्थक के खिलाफ धारा 171 ई, 188 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कंसाना का एक समर्थक रमेश सिंह पुत्र सरवन सिंह गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 10 अपनी जेब में 500-500 के 56 नोट और 200-200 के 16 व 100-100 के 50 नोट व डायरी लेकर कुम्हार मोहल्ला पहुंचा। जहां वह वोटरों को लिस्ट में लिखे नाम के अनुसार वोट डालने के बदले रुपए दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिसके पास से पुलिस ने जेब में रखे 31350 रुपए और मोबाइल व एक डायरी जब्त कर रमेश को पकड़कर थाने ले आई। जहां आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कंसाना के पक्ष में रुपए बांटने की बात कही। उधर पुलिस का कहना है कि मामला जांच में ले लिया गया है।

प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए रुपए बांटते हुए पकड़ा समर्थक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment