Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव शिवपुरी रिजल्ट:वार्ड क्रमांक 23,24 और 25 से भाजपा समर्थक जीते देखे लिस्ट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 25 से भाजपा समर्थक श्रीमती सुनीता नवल जाटव 3425 वोटों से विजय हुई।जिला पंचायत शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 23 से भाजपा समर्थक विमला बाई 1031 वोटों से विजय हुए। जिला पंचायत शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा समर्थक श्रीमती पुष्पांजलि रावत 6029 वोटों से विजय हुई।

शिवपुरी जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराया गया था। ती नों चरणों मे शिवपुरी में पंच से लेकर सरपंच और जनपद सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य के बीच चुनावी घमासान देखने को मिला था। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्रों की मतगणना जिस जिन मतदान था उसी रोज हो चुकी थी और आज शिवपुरी जिले में सारणीकरण कर पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों को विजय प्रमाणपत्र बांटे जायेगे। जिला पंचायत सदस्यों के विजय प्रमाण पत्र देने की कल तारीख घोसित को गई है।

जिला पंचायत पर भाजपा का एकतरफा राज

जिला पंचायत के 25 वार्डों से जिला पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं जिनमें 18 जिला पंचायत सदस्य भाजपा के खाते से हैं वहीं 7 सदस्य कांग्रेस और निर्दलीय हैं। इस बाद जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की जोड़-तोड़ भाजपा में शुरू हुई जिसके नेहा अमित यादव, निशा पालीवाल, भारती रावत, हेमलता बघेल, अवधेश सिंह और गोविंद शर्मा दौड़ में रहे।

नेहा यादव हो सकती है निर्विरोध घोसित –

नेहा यादव जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 21 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ी और जीती भी, नेहा यादव की राजनीतिक पकड़ की बात करें तो नेहा यादव के पति अमित यादव और नेहा यादव जनपद सदस्य रह चुके हैं। नेहा यादव के पिता महेंद्र यादव कोलारस विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। पूर्व विधायक महेंद्र यादव के पिता स्व. रामसिंह यादव भी कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। यह परिवार सिंधिया निष्टों में से एक है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!